श्री भतपहरी प्रदेशाध्यक्ष प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने जांजगीर-चांपा जिला इकाई पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

 
 छत्तीसगढ़ महिमा नवागढ़। 10 जुलाई 2022, राजेंद्र प्रसाद भतपहरी प्रदेशाध्यक्ष प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज व प्रदेश प्रबंधकारिणी उपाध्यक्ष पी.पी. सांडे, एस.आर.सोनवानी अध्यक्ष गुरु घासीदास गृह निर्माण मंडल, संरक्षक विनोद भारती, प्रदेश सह सचिव विजय कुर्रे, कार्यकारणी सदस्य नरेंद्र बंजारे, मीडिया प्रभारी मनीष रात्रे की आतिथ्य में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
जिसमे अध्यक्ष डॉ.कोमल राम लहरे, उपाध्यक्ष शत्रुहन पाटले, उपाध्यक्ष देव प्रसाद बघेल, उपाध्यक्ष मोती लाल कुर्रे, सचिव राम कुमार मनहर, सह सचिव भीम बंजारे,
मीडिया प्रभारी राम लल्ला मनहर, कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मण प्रसाद कुर्रे, शिव भारद्वाज, श्रीमती राधा बाई खूंटे, डॉ.जगदीश बंजारे, सम्मत लाल खूंटे, महेश्वर टंडन, कुंज किशोर, प्यारे लाल जांगडे ने शपथ लिया।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सामाजिक विधि विधान संकल्प के साथ शपथ ग्रहण करा कर उन्हे हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
इस दौरान जिले भर के विभिन्न स्थानों से पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता गण अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।