रमेश भार्गव सहायक जनसंपर्क अधिकारी जांजगीर चांपा को ससम्मान दी गई विदाई।
संतकुमार धैर्य संवाददाता,जांजगीर-चांपा। 15 फरवरी 2022, जिला जनसंपर्क कार्यालय जांजगीर-चांपा में पदस्थ सहायक जनसंपर्क अधिकारी रमेश भार्गव को उनका स्थानांतरण जांजगीर चांपा से जनसंपर्क संचालनालय रायपुर हो जाने पर जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा उन्हें साल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर ससम्मान विदाई दी गई।
उप संचालक श्री सहारे ने श्री भार्गव की कार्यप्रणाली और कर्तव्य के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना की।
उन्होंने रमेश भार्गव के उज्जवल भविष्य की कामना किया। श्री भार्गव ने गत करीब 10 वर्षों से जांजगीर चांपा जिले में अपनी सेवाएं दी है। मृदुभाषी और व्यवहार कुशल होने के कारण रमेश भार्गव का मीडिया से भी आत्मीय संबंध रहा। इस अवसर पर वरिष्ट उप संचालक एम.आर.सहारे, सहायक ग्रेड-3 देवेन्द्र कुमार यादव, गोपाल दुबे, संतोष कुमार साहू,श्रीमती बिजमा राजपूत, मनीष सूर्यवंशी उपस्थित थे।