अरविंद कुमार, स्टेट ब्यूरो चीफ
मुंगेली /छ.ग. महिमा / - प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आह्वान पर प्रदेश के समस्त जिले एवं ब्लॉक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत कांग्रेस नेताओ के सदस्यता का नवीनीकरण एवं नए कार्यकर्ताओ को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने के लिए उनका सदस्यता किया जा रहा है।
अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी मुंगेली के अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा भी अपने शहर के समस्त बूथों में जाकर नए कार्यकर्ता बनाने के लिए कांग्रेस सदस्यता अभियान चला रहे है। मंगलवार के दिन शहर अध्यक्ष और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में घूम कर अपने पुराने कार्यकर्ताओ के सदस्यता का नवीनीकरण करने के साथ साथ नए सदस्य भी बनाये। इस बीच नए लोगो मे कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेते समय काफी उत्सुकता देखने को मिली । शहर अध्यक्ष मिश्रा ने बताया कि ब्लॉक के समस्त बूथ कार्यकारिणी के सदस्यों को अपने अपने क्षेत्र में नए सदस्यता करने के लिए कहा गया है । जिसमे लोग बढ़ चढ़ कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले रहे है।
मुख्य रुप से प्रदेश के मुखिया भुपेश बघेल के जनकल्याणकारी योजनाओं और कांग्रेस के नीतिओ से प्रभावित होकर नए लोग बड़ी संख्या में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। कांग्रेस नेता सोम वर्मा ने कहा कि इस सदस्यता अभियान में लोग स्वमेव ही सामने आकर कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त कर रहे हैं। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रो और किसान वर्ग में माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति लोगो का प्यार और विश्वास देखते ही बन रहा है।
हफ़्तों में ही हजार के पार पहुँचा आंकड़ा -
जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के जिलाध्यक्ष सागर सिंह बैस और मुंगेली विधानसभा के छाया विधायक राकेश पात्रे के मार्गदर्शन में शुरू हुये सदस्यता अभियान ने कुछ ही दिनों में काफी जोर पकड़ लिया हैऔर यह कार्य आगे भी जारी है।
नगर में सदस्यता अभियान चलाते हुये नगर के सोम वर्मा संजय यादव देवेन्द्र वैष्णव जित्तू श्रीवास्तव समेत कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिन्होने वार्डो में घूम घूम कर कांग्रेस सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया।