जिला उपाध्यक्ष संजय सोनवानी दीपावली के अवसर पर मां काली के दर्शन करने पहुंचे ग्राम पंचायत कोसमा

जिला उपाध्यक्ष संजय सोनवानी दीपावली के अवसर पर मां काली के दर्शन करने पहुंचे ग्राम पंचायत कोसमा
  छत्तीसगढ़ महिमा मुंगेली। 17 नवंबर 2021, दीपावली के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत कोसमा में मां काली को विराजित किया गया। इसी के तहत जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के उपाध्यक्ष संजय सोनवानी मां काली के दर्शन करने ग्राम पंचायत कोसमा पहुंचे।        मां काली की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने उद्बोधन में उपस्थित ग्राम वासियों को मां काली से विनती करते हुए पूरे ग्राम की विकास के लिए समाज के विकास के लिए प्रार्थना किए। आज के समय में व्यक्ति का सबसे बड़ा अधिकार शिक्षा का अधिकार है के बारे में बताया कि शिक्षा रूपी दीपक को अपने अंतर्मन में जला कर रखो और मेहनत कर खूब आगे बढ़ो क्षेत्र का नाम और ग्राम व अपने परिवार का नाम रोशन करो तथा बेटा और बेटी में अंतर नहीं करना है के बारे में बताया। जिस प्रकार बेटे को पढ़ा लिखा कर अच्छी नौकरी के साथ ऊंचे पद पर बैठाने का सपना हर माता-पिता देखते हैं उसी प्रकार बेटी को भी पढ़ाना जरूरी है और बेटी को भी ऊंचे पद पर बैठाना है। कार्यक्रम में उपस्थित जन समूहों  की उज्जवल भविष्य की मंगल कामना के लिए मां काली से प्रार्थना करते हुए विनती किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आरती का समय होने के कारण बहुत संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। संजय सोनवानी राजनितीज्ञ के साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं और क्षेत्र में ऐसा ही पावन पर्व पर जा करके जन जागरूकता से जुड़े हुए बातों को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास करते रहे हैं।