डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल फुलवारी (बिरगांव) में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया।

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल फुलवारी (बिरगांव) में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया।
  छत्तीसगढ़ महिमा मुंगेली। 17 नवंबर 2021, डीएवी  मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल फुलवारी (बिरगांव) में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय में शिक्षकों के द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पण एवं तिलक कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शिक्षकों के द्वारा बाल दिवस पर भाषण, कविता एवं चाचा नेहरू के विषय में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। छात्रों के मनोरंजन के लिए अनेक प्रकार के खेल की प्रस्तुति की गई तथा शिक्षकों के द्वारा छात्रों को उनके सुंदर भविष्य के आशीर्वाद के रूप में पेंसिल एवं पेन दिए गए तथा स्वल्पाहार देकर छात्रों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देकर कार्यक्रम संपन्न किया गया।