क्रिकेट प्रतियोगिता समापन में पहुंचे जिला उपाध्यक्ष संजय सोनवानी

क्रिकेट प्रतियोगिता  समापन में पहुंचे जिला उपाध्यक्ष संजय सोनवानी
        छत्तीसगढ़ महिमा मुंगेली। 16 नवंबर 2021, ग्राम पंचायत पदमपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था जिसमें आज फाइनल का दिवस था फाइनल मैच लालाकापा और पदमपुर के बिच खेला गया जिसमें लालाकापा प्रथमं और द्वितीय पुरस्कार का विजेता पदमपुर रहा क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच के जनपद सदस्य प्रतिनिधि और जिला कांग्रेस कमेटी के सम्मानीय उपाध्यक्ष संजय सोनवानी रहे साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में त्रिवेदी बंदे, रजिऊलह सैलानी, अनिल जायसवाल, विनय कुमार यादव महामंत्री ब्लाक कांग्रेस कमेटी जरहागाॅव,नानक कश्यप सरपंच गोबिद प्रसाद मोहले, सुभम जायसवाल, पंकज मोहले, बल्लू साहू, शिव साहू, संतोष साहू ,प्रहलाद ध्रुव, पंकज जायसवाल, पप्पू जायसवाल, जगदीश यादव ,तोपसिंह टंडन, दुलारी केवट, घनश्याम केवट सहित बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत पदमपुर तोताकापा फुलवारी के ग्रामवासी उपस्थित रहे। इस मैच के प्रथम ईनाम,10000 दस हजार रुपये संजय सोनवानी के द्वारा और द्वितीय ईनाम 7000 सात हजार रुपये सरपंच गोबिद प्रसाद मोहले के द्वारा तृतीय ईनाम 3000 तीन हजार रुपये विनय कुमार यादव उप सरपंच प्रतिनिधि पदमपुर एवं महामंत्री ब्लाक कांग्रेस कमेटी जरहागाॅव के द्वारा दिया गया मुख्य अतिथि संजय सोनवानी ने अपने उद्बोधन के दौरान उपस्थित जनसमूह को क्रिकेट के खेल के बारे में तथा खेल से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को विस्तार से बताया खेल के साथ आर्थिक रूप से सामाजिक रुप से तथा पारिवारिक रूप से आगे बढ़ने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है के बारे में भी बताया तथा पढ़ लिख कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करना है कहा साथ ही साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा चलाया जा रहा हैं। महत्वपूर्ण योजना नरवा गरवा घुरवा बारी तथा सूराजी योजना गौठान योजना के बारे में भी बताया तथा किसानों से अन्नदाताओं से अपील की कि अपने खेत में पैरा को जलाना नहीं है गौठान में पैरा को पहुंचाना है प्रकृति को बचाना है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इन सोच को आगे बढ़ाना है के बारे में आम जनों को बताया।