जनपद सदस्य सोनवानी ने 4 कुपोषित बच्चों को गोद लिए

जनपद सदस्य सोनवानी ने 4 कुपोषित बच्चों को गोद लिए
   छत्तीसगढ़ महिमा मुंगेली।16 नवंबर 2021, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत पूरे छत्तीसगढ़ में कुपोषित बच्चों के लिए सुपोषण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 23 पदमपुर  मुंगेली के ग्राम पंचायत फुलवारी के आंगनबाड़ी केंद्र में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत कार्यक्रम रखा गया था जिसमें जनपद सदस्य श्रीमती माला सोनवानी के द्वारा 4 बच्चों को सुपोषण करने के लिए गोद लिया गया यह एक बहुत ही सराहनीय कदम है आओ हम एक कदम इन असहाय बच्चों की तरफ बढ़ाएं ताकि हमारे एक छोटी सी प्रयास से उन असहाय बच्चों को सहायता मिले जिससे उनकी परेशानी दूर हो सके जनपद सदस्य माला सोनवानी ने कहा की छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा चलाई जा रही  यह अभियान बहुत ही सराहनीय है तथा इस अभियान के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी को आभार व्यक्त किया इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी की कार्यकर्ता व  कुपोषित बच्चों के साथ उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे