संगीतमय भागवत कथा कृष्ण जन्म उत्सव में झूमे भक्त गण

संगीतमय भागवत कथा कृष्ण जन्म उत्सव में झूमे भक्त गण
  छत्तीसगढ़ महिमा मुंगेली। 17 नवम्बर 2021, जिले के खर्रीपारा स्थित काली मंदिर प्रांगण मे चल रही संगीतमय श्रीमद भागवत कथा में विगत दिनों 12 नवंबर को कथावाचक पंडित मुकेश दीक्षित ने समुद्र मंथन, वामन चरित्र, श्रीराम चरित्र व श्रीकृष्ण जन्म कथा का प्रसंग सुनाया। कथा में उन्होंने माता देवकी की तरफ से भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होने व वासुदेव द्वारा उन्हें नंद बाबा के गांव तक छोड़ कर आने के प्रसंग को सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया। कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शानदार झांकी के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव के दौरान कथा वाचक ने एक से बढ़ कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की सुनाया गया, तो पंडाल में मौजूद सभी लोग भक्ति रस में सराबर हो कर झूमने नाचने गाने लगे।