चाईल्ड लाईन से दोस्ती बाल सुरक्षा एवं बाल अधिकारों पर विशेष जन जागरुकता अभियान आस्था समिति द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ महिमा मुंगेली। 17 नवंबर 2021, मंत्रालय महिला एवं बाल विकास विभाग चाईल्ड लाईन इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से आस्था समिति संचालित चाईल्ड लाईन 1098 परियोजना के द्वारा श्रीमति अभिलाषा बेहार जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग एवं दौलत राम कश्यप अध्यक्ष आस्था समिति के मार्गदर्शन,उमाशंकर कश्यप केन्द्र समन्वयक चाईल्ड लाईन के नेतृत्व में बाल दिवस के अवसर पर 14 नवम्बर से 20 नवम्बर 2021 तक चाईल्ड लाईन से दोस्ती अभियान बाल सुरक्षा एवं बाल अधिकारों पर विशेष जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। चाईल्ड लाईन से दोस्ती अभियान में अलग-अलग स्थानो अलग - अलग प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। इस अभियान में उमाशंकर कश्यप केन्द्र समन्वयक चाईल्ड लाईन, काउंसलर निशा यादव, टीम मेम्बर लक्ष्मी नारायण सोनवानी, सविता कार्के, संजय बघेल, प्रभा जागड़े, हितेश कुमार कश्यप, नंदकिशोर राठौर एवं वालेंटियर प्रीति की सहभागी रहेंगे।