
श्याम बाई साहू
सक्ती (छत्तीसगढ़ महिमा)। 25 जून 2024,
जिले सक्ति नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 18 में रहने वाले लोगों की आवागमन के लिए आज तक पक्की सड़क नहीं बन पाया है। वार्ड के लोगों को आवागमन में बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वार्ड के लोगों की परेशानियों से किसी को कोई सरोकार नहीं है।नगर पालिका क्षेत्र के स्टेशन मोहल्ले के लोग के लिए आवागमन करने सड़क का निर्माण नहीं किया गया है। पूर्व में जो रास्ता था उसमें भी मिट्टी मुरूम से पाट दिया गया है। थोड़ा से बारिश होने पर मार्ग पानी कीचड़ मय से सराबोर हो जाता है।
जिसके कारण लोगों का पैदल चलना और वाहनों में आवागमन करना दुभर हो जाता है। यहां के निवासियों का कहना है कि शासन - प्रशासन से अलग - अलग स्तर पर कई बार मूलभूत सुविधाओं के लिए पत्राचार किया गया,लेकिन प्रशासन रेलवे भूमि से लगा हुआ होने का हवाला देकर सिर्फ अपने बगले झांकती है। जबकि यह क्षेत्र नजूल रिकार्ड में दर्ज है जो कि नियमानुसार बसाहट क्षेत्र होते हैं और जहां मूलभूत सुविधा होना अनिवार्य होती है।