जांजगीर चाम्पा लोकसभा के 05 विधानसभा में कांग्रेस की हार


Janjgir-champa News : पांच विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की करारी हार
  जांजगीर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 08 जून 2024,
जांजगीर-चांपा लोकसभा चुनाव में विधानसभा चुनाव के उल्टे ही परिणाम आया। लोकसभा क्षेत्र के 08 विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस का परचम फहराया और महज 6 माह में 8 में से 5 विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े ने इस खाई को पाटते हुए जीत हासिल कर ली। लोकसभा में भाजपा की लगातार यह 05 बार जीत है। लोकसभा के जैजैपुर,बिलाईगढ़ और पामगढ़ विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी डा.शिवकुमार डहरिया को बढ़त मिली मगर ये बढ़त भी मामूली है जबकि 05 विधानसभा अकलतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, चंद्रपुर और कसडोल में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े ने विधानसभा में हुए गड्ढे को पाटते हुए अधिक वोटों से बढ़त बनाई। कांग्रेस प्रत्याशी डा.डहरिया ने जैजैपुर में 8 हजार 854 वोट से बढ़त बनाई जबकि पामगढ़ में मात्र 477 वोटों से बढ़त बनाई। बिलाईगढ़ में 2 हजार 331 वोटों से कांग्रेस को बढ़त मिली मगर अकलतरा में ही 7 हजार 733 वोट से कांग्रेस पीछे रह गई, जबकि जांजगीर-चांपा विधानसभा में सर्वाधिक 26 हजार 908 वोटों से कांग्रेस को पराजय का सामना करना पड़ा। वहीं सक्ती में भी 18 हजार 452 वोटों से कांग्रेस पिछड़ गई। चंद्रपुर में भी उसे 1216 वोटों से पराजय का सामना करना पड़ा जबकि कसडोल में 16 हजार 962 वोटों से कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा। इस तरह 6 माह बाद ही 8 में से 5 विधानसभा में कांग्रेस की करारी हार हुई। यहां के विधायक जितने वोटों से जीते थे उतने से जीत तो दूर बल्कि हजारों वोटों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इसकी वजह विधानसभा और लोकसभा चुनाव के मुद्दों का अलग होना भी कारण है। यह पहली बार नहीं हुआ है कि विधानसभा चुनाव के विपरीत नतीजे यहां आए हैं। लगातार पांचवीं बार यहां विधानसभा और लोकसभा के वोटों के आंकड़ों में काफी उलट फेर होता है।
विधानसभावार कांग्रेस और भाजपा को मिले वोट