अखिल भारतीय मानव कल्याण सेवा समिति के प्रदेश सचिव एवं मिडिया प्रभारी बनाए गए: विजय कुमार देशलहरे

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 07 मई 2023,
अखिल भारतीय मानव कल्याण सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रहरि के आदेशानुसार एवं महिला इकाई राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष विनीता शाह एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय सिंह (छत्तीसगढ़ प्रभारी) तथा युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार साव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष कन्हैया पटनिहा व मनोज कुमार ठाकरे प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं मधु नत्थानी प्रदेश महिला अध्यक्ष एवं प्रदेश महिला सह संयोजक रोहिणी वर्मा एवं प्रदेश के युवा इकाई के लिए प्रदेश युवा संयोजक और मीडिया प्रभारी दीपक कुमार यादव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अमित कुमार पाटनवार एवं सत्यवती नेताम प्रदेश महिला उपाध्यक्ष एवं टी ज्योति सोनी प्रदेश महिला उपाध्यक्ष एवं प्रदेश महिला सह सचिव श्रीमती गायत्री स्वर्णकार से संगठन मजबूती हेतु सलाह मशवरा करके छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव एवं मीडिया प्रभारी के पद पर विजय देशलहरे को मनोनीत किया गया।
 नियुक्ति पर अखिल भारतीय मानव कल्याण सेवा समिति परिवार की तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई हैं। संगठन को आगे ले जाने के लिए उनसे मेहनत की आशा और विश्वास है कि वे इस पद पर रह कर टीम को मजबूती प्रदान करेंगे।