सरसीवा (छत्तीसगढ़ महिमा)। 15 जनवरी 2023,
जैताई दाई कि पावन धारा जैतपुर में हर साल मकर संक्रांति पर मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय शामिल हुए। इस मेले में हजारों श्रद्धालु जैताई दाई के दरबार में पहुंचते हैं। श्री राय ने
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जैताई दाई की पूजा अभिषेक कर उन्हें श्रीफल अर्पित किया तथा समस्त क्षेत्रवासियो के सुख समृद्धि वैभव हेतू आशिर्वाद मांगा और आमजनो के साथ मेले का आनंद लिया।
उनके साथ में तहसीलदार समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं कांग्रेस पदाधिकारी,जन प्रतिनिधि और आस पास क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे ग्रामीण जन अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।