चंद्रदेव प्रसाद राय के नेतृत्व में भारत जोड़ो तिरंगा झंडा पदयात्रा पवनी से गिरौदपुरी धाम तक तेज बारिश में हुआ कार्यक्रम का समापन

 छत्तीसगढ़ महिमा गिरौदपुरी। 14 अगस्त 2022,
भारत जोड़ो तिरंगा झंडा पदयात्रा का तीसरा दिन समापन कार्यक्रम ग्राम पवनी से गिरौदपुरी धाम तक तेज बारिश के बाद भी तिरंगा पदयात्रा संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव प्रसाद राय के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं स्कूली बच्चे विभिन्न स्थानों से पहुंचे ग्रामीण जनों क्षेत्र वासियों ने जो साहस दिखाया वह इस बात का प्रमाण है कि भारी
मुसलाधार बारिश में भी तिरंगा यात्रा के लिए विधायक एवं संसदीय सचिव श्री राय के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पैदल पदयात्रा पवनी से गिरौदपुरी धाम संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा के जन्म कर्म तपो भूमि गिरौदपुरी धाम तक चल कर नया कृतिमान रच दिया है। तिरंगा यात्रा को गिरौदपुरी धाम के हजारों की संख्या में ग्रामवासी स्कूली बच्चे ग्राम पंचायत गिरौदपुरी के सरपंच श्रीमती केवरा बाई पुनी राम पटेल व पंच गण जन प्रतिनिधियों सामाजिक धार्मिक विभिन्न संगठन के पदाधिकारियों ने सभी तिरंगा यात्रियों का स्वागत किया।
 श्री राय ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा सभी तिरंगा यात्रियों के जज्बे को सलाम करता हूं। साथ ही सभी तिरंगा यात्रियों,कांग्रेस के सभी कार्यकताओं,सभी निर्वाचित जन प्रतिनिधि गण,
सभी स्कूली बच्चों,सभी विभाग के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों और सभी प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्यारे भाइयों का तीन दिन की तिरंगा पद यात्रा को सफल बनाने के लिए दिल से स्वागत वंदन अभिनंदन एवं आभार व्यक्त करता हूं।
पवनी से गिरौदपुरी धाम तक भारत जोड़ो तिरंगा झंडा पदयात्रा में मुख्य मार्ग में पड़ने वाले विभिन्न ग्रामों के जन प्रतिनिधियों ग्रामीण जनों द्वारा तिरंगा झंडा पदयात्रा का स्वागत अभिनंदन किया गया। श्री राय के साथ लंबी कतारें में ग्रामीण जनों और जन प्रतिनिधियों ने 
जय हिन्द जय भारत जय छत्तीसगढ़ के जय घोष करते हुए आजादी के 75 वीं अमृत महोत्सव के दौरान उत्साहित नजर आए।