छत्तीसगढ़ महिमा भटगांव। 12 अगस्त 2022, स्व.श्री रेशम लाल जांगड़े स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,अधिवक्ता, प्रथम अंतरिम संसद सदस्य, भारतीय संविधान निर्माण कमेटी सदस्य, पूर्व मंत्री, विधायक, सांसद रहे।
जिनके गृह विधान सभा क्षेत्र भटगांव वर्तमान बिलाईगढ़ के नवीन बस स्टैंड नगर पंचायत भटगांव में स्थापित प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
श्री जांगड़े स्वतंत्र भारत के प्रथम अंतरिम संसद सदस्य और भटगांव विधान सभा क्षेत्र से कई बार विधायक भी रहे थे। उनका जन्म 15 फरवरी 1925 को ग्राम परसाडीह तहसील बिलाईगढ़ जिला बलौदा बाजार में पिता श्री टीका राम जांगड़े माता श्रीमती गंगामती के यहां हुआ था। वे पांच भाई में 2 नंबर के थे।
बड़े भ्राता श्री मूलचंद जांगड़े भी स्वतंत्र भारत में 3 बार विधायक रहे से सतनामी समाज के पत्रकारिता के जनक कहे जाते हैं। श्री जांगड़े कर्मठ समाज सेवक राजनीतिज्ञ इस क्षेत्र के विरले व्यक्ति रहे थे।
रायपुर में 11 अगस्त 2014 को उनका आकस्मिक निधन हो गया था। उनके पुण्यतिथि पर उनके सुपुत्र डॉ. हेमचंद्र जांगड़े पूर्व सदस्य छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग रायपुर ने अपने पिता के प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान पूर्व प्राचार्य राजमहंत होलिका प्रसाद जांगड़े, टाईगर कुर्रे पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत भटगांव, अधिवक्ता राम साय बघेल जोरा,संत नोहित टंडन, कवि नकुल प्रसाद मिरी परसाडीह, सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचे क्षेत्र के ग्रामीण जन अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।
स्व.श्री जांगड़े द्वारा किए गए समाज और देश के लिए सेवा उल्लेखनीय योगदान को याद किया गया।