छत्तीसगढ़ महिमा डोगरगढ़। 17 अगस्त 2022, विधान सभा क्षेत्र डोंगरगढ़ ब्लॉक में आजादी की गौरव पदयात्रा के पांचवे दिन ग्राम ठाकुर टोला से प्रारंभ हुआ।
जिसमें विधानसभा प्रभारी एवं विधायक भुनेश्वर बघेल की अगुवाई में पदयात्रा ग्राम सलोनी, ढारा शिवपुरी एवं देवकट्टा में ग्रामीणों जनों की गरिमामय उपस्थिति में पद यात्रा का समापन हुआ और ढारा में सभी पद यात्रियों के साथ विधायक भुनेश्वर बघेल ने भोजन किया और जमीन पर बैठकर भजन कीर्तन किया।
तत्पश्चात डोगरगढ़ शहर में पदयात्रा ग्रामीण एवं शहर के पदाधिकारियों द्वारा अत्यंत उत्साह के साथ तेज वर्षा के बीच पूरे शहर का भ्रमण किया तथा रात्रि में एक शाम देश के नाम कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें विधायक भुनेश्वर बघेल ने कहा कांग्रेस पार्टी तिरंगा का हमेशा सम्मान करती है तथा इन तिरंगे के बल पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने देश को आजादी दिलाई तथा कांग्रेस पार्टी त्याग तपस्या की पार्टी है।
जो कांग्रेस पार्टी ने 60 सालों में बनाया उन्हें केंद्र की मोदी सरकार 8 सालों में केवल बेचने का काम कर रही है। इस अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष नवाज खान, पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ.थानेश्वर पाटिला, डोंगरगढ़ ग्रामीण पदयात्रा प्रभारी एवं जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष मोती साहू, जिला पंचायत सदस्य पुष्पा वर्मा, हर्षिता स्वामी बघेल, एनएसयूआई प्रदेश सचिव जयंत बघेल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिन्हा, कोमल साहू, रतन यादव, संजीव गोमास्ता, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लता साहू, हंसा सिन्हा, आरती महोबिया, किरण देउलकर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शोभा राम बघेल, गोकुल वर्मा, फिरंगी पटेल, नलनी मेश्राम, जगदेव साहू, साहू, नेत राम डोगरगढ़ विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ वैष्णव, डोंगरगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहेल खान, विधायक प्रतिनिधि कमलेश वर्मा, आरती वर्मा, गौकरण वर्मा, फत्तू वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी सामसाय टाडेकर, राजू वर्मा, राजू राजपूत, नरसिंग वर्मा, लाला वर्मा, सेक्टर प्रभारी योधन दास साहू, दिनेतू प्रकाश जांगड़े, जनपद पंचायत सभापति त्रिवेणी वर्मा, ओम प्रकाश साहू, सरपंच फूलमती जय वर्मा, हेमिन पुरन वर्मा राजीव गांधी युवा मितान क्लब ग्राम ठाकुर टोला, सलोनी, ढारा, शिवपुरी, देवकट्टा एवं तोतलभरी के सदस्य गण अधिक संख्या में उपस्थित थे ।