स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल बिलाईगढ़ का एसडीएम केएल सोरी ने किया निरीक्षण

 छत्तीसगढ़ महिमा बिलाईगढ़। 18 जुलाई 2022,
स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शा.उ.मा. विद्यालय बिलाईगढ़ स्कूल का अनुविभागीय अधिकारी (रा) के एल सोरी ने औचक निरीक्षण किया।
 स्कूल में प्रार्थना के दौरान प्राचार्य श्रीमती प्रमिला खटकर,शिक्षक गण व विद्यार्थियों के साथ शामिल हुए। छात्र छात्राओं को विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई व अनुशासन के महत्व को बतलाते हुए कहा कि आप लोगों के माता-पिता बहुत लगन मेहनत मजदूरी करके आपके सभी जरूरतों को पूरा करते है आपको पढ़ा-लिखा रहे है।आप सब के ऊपर आशा,विश्वास व उम्मीद है कि हमारे बेटा-बेटी अच्छे से पढ़ाई करके सफल हो कर अच्छे से पद हासिल कर घर परिवार समाज व राष्ट्र का सेवा करेगे। इसलिए आप सब पर भरोसा है स्कूल निर्धारित समय पर संचालित हो रहा है नियमित अध्यापन कीजिए,आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
 स्कूल परिसर में कोरोना के बूस्टर टिकाकरण का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी,शिक्षक-शिक्षिकाओं और बड़ी संख्या में विद्यार्थी गण उपस्थित रहे थे।