मंत्री गुरू रूद्रकुमार संत समाज की नीर भवन रायपुर के बैठक में हुए शामिल

 छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 14 जुलाई 2022,
 लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री और सतनामी समाज के जगतगुरु रूद्रकुमार ने राजधानी रायपुर स्थित नीर भवन में संत समाज की बैठक में शामिल हुए। 
मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित बैठक में संचालित सामाजिक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि परम पूज्य संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी के बताए सत मार्ग पर चलें और समाज की एकता और अखंडता को बनाए रखने अपनी सहभागिता निभाएं।
 इस अवसर पर प्रदेशभर से आए राजमहंत,जिलामहंत, भंडारी,साटीदार, गुरु सेवक सहित संत समाज के लोगों ने जगतगुरु रूद्रकुमार को गजमाला अर्पित कर पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया।
इस दौरान प्रदेश भर से विभिन्न स्थानों से पहुंचे संत समाज के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता गण अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।