विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने मूसलाधार वर्षा में राहत दिलाने नागरिकों का समस्याओं से अवगत हुए

 छत्तीसगढ़ महिमा महासमुंद। 19 जुलाई 2022,
 'जुलाई का पहला पखवाड़ा सूखा निकल जाने बाद महासमुंद विधान सभा क्षेत्र में प्रारम्भ हुए मूसलाधार वर्षा ने जहां समूचे क्षेत्र को जलप्लावित कर दिया।
 वहीं नगर की कई निचली बस्तियों में जलभराव होने, कच्चे मकानों के गिर जाने तथा मकानों भीतर तक बारिश की पानी भर जाने से नागरिकों के समक्ष चुनौती भरी स्थिति निर्मित हो गया हैं। जिन्हें सुध लेने क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय विनोद सेवन लाल चन्द्राकर ने भारी जलवृष्टि से राष्ट्रीय राज मार्ग क्रमांक 53 पर रायपुर रोड में बह रहे पानी तथा वर्षा से 40 से अधिक परिवारों के प्रभावित होने की जानकारी मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णा चन्द्राकर अपने सहयोगियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ मूसलाधार वर्षा के बीच प्रभावित स्थलों पर पहुंच कर जल निकासी की व्यवस्था तथा पीड़ित परिवारों के निवास एवं भोजन की व्यवस्था कराया।
महासमुन्द नगर में अनवरत हो रही वर्षा से महासमुन्द तुमगांव मार्ग, रायपुर रोड, खरोरा, रमन टोला, त्रिमूर्ति कालोनी तथा नगर को कई निचली बस्तियों में जलप्लावन की स्थिति निर्मित होने तथा कुछ घरों में पानी भरने, कच्चे मकानों के गिरने को सूचना मिलने पर संसदीय सचिव विनोद सेवन लाल चन्द्राकर अपने निकटतम सहयोगियों, युवा नेता आवेज खान तथा उनके कार्यकर्ताओं, सोमेश दवे, मंगेश टांकसाले, गोलू मदनकार, जब्बर चन्द्राकर एवं पालिकाध्यक्ष कृष्णा चन्द्राकर के साथ प्रभावित मौहल्लों में घुटनों तक भरे पानी के बीच पैदल पहुंचे तथा प्रभावित परिवारों को सान्त्वना दे कर उनके लिये तात्कालिक निवास एवं भोजन आदि की व्यवस्था कराया गया।
संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने  वार्ड क्रमांक 01 और 14 में पहुंच कर स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें नागरिकों अपनी समस्यायें खुल कर बताएं। वार्ड क्रमांक 14 की निवासी पूजा साहू, गीतिका साहू व रजनी औसर ने संसदीय सचिव को उनके घरों में बरसात गली व का पानी भर जाने से हो रही असुविधा की जानकारी दी, वहीं वार्ड के अन्य नागरिकों ने बताया कि यहाँ मलबा जमा होने से नाली जाम की स्थिति बनती उन्हे अवगत कराया। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने नागरिकों की समस्या के निराकरण करने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को तत्काल उचित कार्यवाही करने निर्देश दिया।
 इसी तरह जिला मुख्यालय के ग्राम खरोरा में भी जल भराव की स्थिति में मौके पर पहुंच कर श्री चंद्राकर ने जल निकासी की व्यवस्था कराई।