छत्तीसगढ़ महिमा कवर्धा। 13 जुलाई 2022,
धरमपुरा कवर्धा में सतनामी समाज के लोगों के ऊपर जान लेवा हमला मारपीट के घटना के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेशाध्यक्ष आर.पी.भतपहरी एवं अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा पैदल मार्च निकालकर कर ज्ञापन सौंपा गया तथा समुचित कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आन्दोलन की चेतावनी दी है। हक अधिकार की लड़ाई में हम सब समाज के साथ हैं कर महिलाएं युवा पुरुषों ने न्याय दिलाने के लिए अपने हाथों में सफेद ध्वज लेकर जय सतनाम के नारे लगाते हुए निर्दोष लोगों को जातिगत प्रताड़ित करने पर सख्त कार्यवाही किए जाने की मांग किया गया हैं। समाज के विशाल जन समूह ने एक आवाज में कहा कि राज्य सरकार धरमपुरा कवर्धा मामले का समुचित हल निकाले नहीं तों प्रदेश भर में होंगी उग्र आंदोलन। जिसके जिम्मेदार उनकी होगी समाज ऊपर हो रहे लगातार अन्याय अत्याचार मारपीट को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों पर कार्रवाई करने शीघ्र पहल होना चाहिए।