ग्राम बरबंदा के गौठान में आयोजित गौठान पहुंच कार्यक्रम में शामिल हुई श्रीमती शर्मा

      छत्तीसगढ़ महिमा धरसीवां। 9 अप्रैल 2022,
 रायपुर जिले के सभी गौठानो में गौठान पहुंच कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में धरसीवां विकास खंड के ग्राम पंचायत बरबंदा के गौठान में क्षेत्र की विधायक श्रीमती अनीता योगेंद्र शर्मा पहुंची उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा गौठान में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली।
      गौठान में गौ माता की पूजा कर नारियल,
चना और गुड़  खिलाया गया।
    श्रीमती शर्मा ने गौठान में उपलब्ध संसाधनों की स्थिति और स्व सहायता समूह की महिलाओं की आय मूलक गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
 उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं से बात भी की।
उन्होंने गौठान में चारे और पानी की उपलब्धता,गोबर खरीदी बिक्री,वर्मी कंपोस्ट निर्माण तथा स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की जानकारी भी ली।
गौठान समिति के अध्यक्ष रामाधार नायक ने बताया कि सखी स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा वर्मी कंपोस्ट, मां गौरी समूह द्वारा मुर्गी पालन,मां वैष्णो देवी समूह द्वारा बकरी पालन ,जय सतनाम समूह द्वारा बकरी पालन,मौली माता समूह द्वारा दिया निर्माण तथा अंकुर स्व सहायता समूह के द्वारा मशरूम का उत्पादन किया जा रहा है।
ग्रामीणों द्वारा पानी की समस्या तथा गौठान में आहता निर्माण एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं के लिए शेड निर्माण आदि की समस्या से अवगत कराया गया।
विधायक ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी वर्गों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं बनाकर उन्हें क्रियान्वित की जा रही है। आज वर्तमान परिस्थिति में स्व सहायता समूह की महिलाएं गौठानो  से जुड़ कर रोजगार प्राप्त की है। आय का एक निश्चित  जरिया भी उनके लिए बना है। जिससे महिलाएं सामाजिक एवं पारिवारिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।
सरकार अपनी सभी वादा पूरा कर रही है जिससे लोग संवृद्ध हो रहे हैं और लोगों के घरों में खुशहाली आ रही है। इस अवसर पर जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा ,जनपद अध्यक्ष श्रीमती उत्तरा कमल भारती, उपाध्यक्ष चंद्रकांत वर्मा,सरपंच जितेंद्र पटेल ,उपसरपंच राजेश वर्मा, शिव कुमार वर्मा ,पुष्पा वर्मा, चित्ररेखा, हेमा बांधे, मीना बघेल ,भारती वर्मा ,माया गजेंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन अधिक संख्या में उपस्थित थे।