महासमुंद जिले के भ्रमण में संपादक श्रवण कुमार पहुंचे खल्लारी माता के मंदिर में दर्शन करने

  छत्तीसगढ़ महिमा महासमुंद। 19 अप्रैल 2022, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के हृदय स्थल महादेव घाट रायपुरा से प्रकाशित छत्तीसगढ़ महिमा/ सुघर गांव के संपादक श्रवण कुमार विगत दिनों 15 से 17 अप्रैल त्रिदिवसीय जिले महासमुंद भ्रमण के दौरान खल्लारी विधान सभा क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन धार्मिक स्थल श्री खल्लारी मां के मंदिर पहुंच कर वहां दर्शन किया।
पूरे एक दिन खल्लारी पर्यटन धार्मिक स्थल की विभिन्न आस पास के स्थानों की दर्शनीय स्थल को भ्रमण कर संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों और वहां के स्थानीय ग्रामीण जनों से  रूबरू हो उनके महिमा महत्व संस्कृति सभ्यता से अवगत हुए। मुख्य मार्ग से ऊंचे पहाड़ी वनो से आच्छादित खल्लारी माता की मंदिर तक 842 सीढ़ी चढ़ पदयात्रा कर वहां स्थापित प्रतिमा मंदिर की दर्शन किए।
माता जी की मंदिर स्थल पहाड़ी पर ऋषि वेदव्यास, हनुमान,गंगा संत भागीरथी,शंकर महादेव,माता शेर गुफा, महाभारत कालीन भीम की पांव चिन्ह और भीम चूल्हा, श्री राम माता सीता लक्ष्मण की डोंगा मुख्य दर्शनीय स्थल ऐतिहासिक धरोहर के रूप में संजोय कर रखे गए हैं। चारों ओर विशाल पत्थर गहरे खाई वनो से आच्छादित मनोरम दृश्य से सुसज्जित है माता खल्लारी की प्राचीन कालीन मंदिर। जहां वर्तमान में प्रति वर्ष के भांति दर्शनीय मेले लगे हुए थे। विभिन्न स्थानों से संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटक गण आवागमन कर पहुंचे हुए थे। संपादक श्रवण कुमार के साथ जिले रायपुर के ब्यूरो चीफ सुकदेव प्रसाद बंजारे,संत राम रात्रे,जितेंद्र नारंग मौजूद रहे हैं। संपादक श्रवण कुमार खल्लारी विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से होते हुए विकास खंड बागबाहरा से जिले महासमुंद होते विधान सभा क्षेत्र आरंग से रायपुर पहुंचे।