राजमहंत तुलसी राम घिंदौड़े का आकस्मिक निधन

राजमहंत तुलसी राम घिंदौड़े का आकस्मिक निधन
छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 13 मार्च 2022, तुलसी राम घिदौड़े (राजमहंत सेवानिवृत्त प्रधान पाठक) ग्राम खपरी ( नवागांव ) नवा रायपुर निवासी का आज 13 मार्च 2022 दोपहर को हृदय घात से स्वर्गवास हो गया। जिनका मिट्टी कार्यक्रम कल 14 मार्च 2022 को सुबह 08 बजे गृह ग्राम खपरी नवा रायपुर में किया जाएगा। जिसमे समस्त सामाजिक कार्यकर्ता वरिष्ठ नागरिक गण परिजनों को उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने का सादर आमंत्रण घनश्याम घिदौड़े पूर्व प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव संघ बड़े सुपुत्र,सुजीत कुमार घिदौड़े सरपंच ग्राम पंचायत नवागांव खपरी, अध्यक्ष नवा रायपुर सरपंच संघ एवं प्रदेश प्रवक्ता छत्तीसगढ़ सरपंच संघ सुपौत्र, सूरज कुमार घिंदौडे सुपौत्र ने सोशल मीडिया व दूरभाष पर जानकारी देते हुए शोकाकुल परिवार को सहानुभूति प्रदान करने उपस्थिति होने की आग्रह किया गया हैं। तुलसी राम घिंदौडे सतनामी समाज के नवा रायपुर के वरिष्ठ समाज सेवी राजमहंत रहे थे, साथ ही आजीवन संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की प्रचार प्रसार में लगे हुए थे। वे शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े रहे प्रधान पाठक पद से सेवानिवृत्त हो कर लगातार विभिन्न सामाजिक धार्मिक संगठनों की गतिविधियों से जुड़ कर समाज सेवा में निस्वार्थ भाव से हमेशा अपने स्तर पर समर्पित हो सार्थक प्रयास करते आ रहे थे। संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की जयंती पर्व के अवसर पर उनके नेतृत्व में सतनाम संदेश शोभायात्रा जन जागृति के लिए पूरे नवा रायपुर क्षेत्र में प्रति वर्ष निकाला जाता रहा था। उनके आकस्मिक निधन हो जाने से नवा रायपुर क्षेत्र व उनके परिजनों शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई हैं। राजमहंत तुलसी राम घिंदौड़े को प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव सह परिवार रायपुर की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शोकाकुल परिवार को ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें सहानुभूति प्रदान करे।
हमारे संवेदनाएं उनके परिवाजनों के साथ सदैव बने रहेंगे। श्री घिंदौड़े जी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पश्चिम विधान सभा क्षेत्र के हृदय स्थल महादेव घाट रायपुरा से प्रकाशित प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव व सतनाम धर्म के सतगुरू कैलेण्डर के सलाहकार विशेष सहयोगी रहे निरंतर उनका मार्गदर्शन सहयोग मिलता रहा। उनके सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक विकास उत्थान के क्षेत्र में किए गए योगदान सहयोग को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्हे अश्रुपूर्ति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन करते हैं ईश्वर उनके मृतात्मा को शांति प्रदान कर अपने चरण में स्थान दे।