मंत्री डॉ.डहरिया ग्राम सिवनी (गोढ़ी) के श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए

मंत्री डॉ.डहरिया ग्राम सिवनी (गोढ़ी) के श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए
        छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 13 फरवरी 2022, आरंग विधानसभा के ग्राम पंचायत ग्राम सिवनी(गोढ़ी) में भव्य श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम में आरंग विधायक एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंत्री डॉ.डहरिया ने सिवनी ग्राम के प्राचीन चंडी माता मंदिर के दर्शन कर अपना सौभाग्य समझते हुए क्षेत्र की जनताओं की सुख समृद्धि की कामना करते हुए मांथा टेक पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किए।
जिसमें ग्राम पंचायत सिवनी के सरपंच पुरषोत्तम धीवर, पवन कुमार धीवर जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, खिलेश देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, गोपाल धीवर सरपंच गोढ़ी एवं अध्यक्ष सरपंच संघ प्रदेश छत्तीसगढ़, कोमल साहू अध्यक्ष आरंग ब्लाक कांग्रेस कमेटी, सहित सिवनी गोढ़ी के ग्राम वासियों जन प्रतिनिधियों संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों सहित आस पास ग्राम के लोग इस अवसर पर अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।