स्व.महंत नैनदास महिलागें स्मृति स्थल विकास समिति बलौदाबाजार का हुआ चुनाव सम्पन्न।

स्व.महंत नैनदास महिलागें स्मृति स्थल विकास समिति बलौदाबाजार का हुआ चुनाव सम्पन्न।
 छत्तीसगढ़ महिमा बलौदाबाजार। 09 फरवरी 2022, गुरू घासीदास एवं महंत नैनदास महिलागें विकास समिति के कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। 
इसमें अध्यक्ष पद पर भाग लाल कोशले ने अपने प्रतिद्वंद्वी ब्रम्हानंद मारकंडेय को 29 वोट के अंतर से पराजित किया। वही उपाध्यक्ष पद 2 होने के कारण भूषण लाल बंजारे 199 वोट व महेश घृतलहरे 181 वोट हासिल कर विजय हुए। कोषाध्यक्ष पद पर राजेश कुर्रे ने 207 वोट पा कर देवलाल मांडले को 63 वोट से हराकर जीत दर्ज की एवं सहसचिव पद पर शांति पात्रे ने 1 वोट से गजाधर कुर्रे को शिकस्त दी। सचिव पद पर शत्रुघ्न बंजारे निर्विरोध निर्वाचित पहले से ही हो चुके थे। 
विदित हो कि इस समिति का यहां पहला चुनाव है,इसके पहले इस समिति के पदाधिकारियों का चुनाव मनोनयन पद्धति से हुआ करता था। समिति के 394 मतदाताओं में सिर्फ 364 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया, वहीं सभी पदों में कुछ पद निरस्त भी हुए। बलौदाबाजार के चौंक स्थित महंत नैनदास महिलागें स्मृति स्थल पर दिन भर गहमा-गहमी का माहौल बना हुआ रहा।
शांति पूर्ण समिति की चुनाव कार्य संपन्न हुआ जिसमें आस पास क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से समाज के प्रमुख वरिष्ठ नागरिक गण अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।