स्काउट गाइड संघ बिलासपुर द्वारा गांधी जी की पुण्य तिथि मनाई गई

स्काउट गाइड संघ बिलासपुर द्वारा गांधी जी की पुण्य तिथि मनाई गई
   छत्तीसगढ़ महिमा बिलासपुर। 1 फरवरी 2022, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्य आयुक्त  विनोद सेवन लाल चन्द्राकर एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार जिला शिक्षाधिकारी एवं जिला आयुक्त स्काउट एस.के.प्रसाद के मार्गदर्शन में विगत दिनों 30 जनवरी को जिला स्काउट - गाइड संघ बिलासपुर द्वारा गांधी जी की पुण्य तिथि मनाई गई।
जिला संगठन आयुक्त स्काउट विजय यादव ने बताया कि शहीद दिवस के अवसर पर गांधी।के प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। तत्पश्चात् राज्य संगठन आयुक्त स्काउट सी.एल.चन्द्राकर,सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट भूपेंद्र शर्मा,यूनिसेफ के डी.एम.सी.श्रीमती रीमा गांगुली,जिला संगठन आयुक्त स्काउट विजय यादव,जिला संगठन आयुक्त गाइड श्रीमती बीना यादव ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रोको टोको अभियान के अन्तर्गत मास्क वितरण किया गया। महारानी लक्ष्मी बाई कन्या स्कूल में सर्व धर्म प्रार्थना सभा,आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत रंगोली, देश भक्ति गीत एवं लोरी गायन आयोजित की गई जिसमें प्राचार्या डॉ.केरोलिन सतूर, श्रीमती पुष्पा शर्मा, डॉ.प्रदीप निर्णेजक,भारती दुबे, रागिनी चौधरी, रश्मि तिवारी, पार्वती कौशिक,आर.देवांगन,डी.के. यादव,रोवर महेंद्र बाबू टंडन, शशांक विश्वकर्मा, निखिल सिंह,शिव साहू, सूर्यकांत खूंटे,धीरज कुमार गुजर, रेंजर निधि कश्यप, गाइड मुस्कान मैत्री, स्नेहा यादव, सुरभि सिंह,सान्वी अग्रवाल, सानिया साहू,पायल राठौर, रागिनी यादव,सोनल यादव, पल्लवी टण्डन, रिषिका शर्मा,प्राची साहू, श्रेयांसि मानिकपुरी, आस्था रोहरा सहित विभिन्न शालाओं के स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर, स्काउटर एवं गाइडर उपस्थित रहे।