प्रकाश मुनि नाम साहेब की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

 प्रकाश मुनि नाम साहेब की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

 छत्तीसगढ़ महिमा बलौदाबाजार। 1 दिसम्बर 2021, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्राम दामाखेड़ा विकास खण्ड सिमगा जिला बलौदाबाजार में कबीरपंथ के गुरू प्रकाश मुनि नाम साहेब की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने नवदम्पति को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री बघेल ने इस अवसर पर गुरू प्रकाश मुनि नाम साहेब से छत्तीसगढ़ की तरक्की एवं खुशहाली के लिए आशीर्वाद भी लिया।                                            गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि एवं सिंचाई मंत्री रविन्द्र चौबे, विधायक बेमेतरा आशीष छाबड़ा सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं कबीरपंथ के अनुयायी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।