संसदीय सचिव शकुंतला साहू और सरपंच कार्यक्रम में शामिल होने जाती हुए पत्थर बाजी में हुई घायल।

 संसदीय सचिव शकुंतला साहू और सरपंच कार्यक्रम में शामिल होने जाती हुए पत्थर बाजी में हुई घायल। 

 छत्तीसगढ़ महिमा पलारी। 23 दिसंबर 2021, कसडोल विधायक एवं संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू और सरपंच पर अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी की है, जिससे दोनों को चोटें आई है। मामले की रिपोर्ट नजदीकी के गिधपुरी चौकी में दर्ज कर ली गई है।                    अज्ञात पत्थर फेंकने वालों की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार गिधपुरी चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सुंदरवन में संत गुरू घासीदास बाबा की जयंती पर्व मनाया जाता रहा था। जिस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू शामिल होने पहुंचीं थीं।     इसी बीच भीड़ में किसी ने पत्थर फेंका, जो संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू और उनके साथ चल रही परसवानी सरपंच के सिर पर जा लगी। इसके बाद वे वहां से वापस लौट आई और इलाज के लिए तुरंत रायपुर रवाना हो गई। वहीं महिला सरपंच ने गिधपुरी चौकी में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करा ली है। पूरी घटना को लेकर अब पुलिस टीम जांच करने में जुटे गए है। संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू रायपुर के बालाजी अस्पताल में भर्ती हैं। जहां बालाजी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ.देवेंद्र नायक ने कहा है कि फिलहाल सिटी स्कैन किया गया है। 
संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू खतरे से अब बाहर है। सिर पर पत्थर लगने के कारण थोड़ा सा सूजन हो गया है। डॉक्टर्स फिलहाल इलाज कर रहे हैं।