भागवत कथा के प्रभाव से ही राजा परीक्षित को हुआ था मोक्ष प्राप्त : पंडित मुकेश दीक्षित

भागवत कथा के प्रभाव से ही राजा परीक्षित को हुआ था मोक्ष प्राप्त : पंडित मुकेश दीक्षित
  छत्तीसगढ़ महिमा मुंगेली। 17 नवम्बर 2021, जिले के खर्रीपारा काली मंदिर प्रांगण चल रही 9 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के 8 वॉ दिन परमधाम परीक्षित मोक्ष कथा वचन किया गया। पंडित मुकेश दीक्षित ने कहा कि भागवत कथा के प्रभाव से ही राजा परीक्षित को मोक्ष प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि श्रृंगी ऋषि के श्राप को पूरा करने के लिए तक्षक नामक सांप भेष बदल कर राजा परिक्षित के पास पहुंच कर उन्हें डंस लेते हैं और जहर के प्रभाव से राजा का शरीर जल जाता है और मृत्यु हो जाती है। लेकिन श्रीमद भागवत कथा सुनने के प्रभाव से राजा परीक्षित को मोक्ष प्राप्त होता है।
 पिता की मृत्यु को देखकर राजा परीक्षित के पुत्र जनमेजय क्रोधित होकर सर्प नष्ट हेतु आहुतियां यज्ञ में डलवाना शुरू कर देते हैं। जिनके प्रभाव से संसार के सभी सर्प यज्ञ कुंडों में भस्म होना शुरू हो जाते हैं तब देवता सहित सभी ऋषि मुनि राजा जनमेजय को समझाते हैं और उन्हें ऐसा करने से रोकते हैं। पंडित गुरुजी ने कहा कि कथा के श्रवण प्रवचन करने से जन्मजन्मांतरों के पापों का नाश होता है और विष्णुलोक की प्राप्ति होती है। इसी तरह श्रीमद भागवत कथा के अंतिम दिन 15 नवम्बर को हवन,गीतापाठ, तुलसी वर्षा के साथ समापन होगा। तुलसी वर्षा विवाह को सफल बनाने के लिए काली मंदिर एवं श्रद्धा सुमन लक्ष्मी उत्सव समिति के लोग जुटे हुए हैं। इस अवसर पर बड़ी सख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित थे।