ग्राम नाचनपाली लेन्ध्रा छोटे में बालक छात्रावास भवन निर्माण की भूमिपूजन उत्तरी गणपत जांगड़े विधायक ने की
छत्तीसगढ़ महिमा सारंगढ़। 17 नवम्बर 2021, ग्राम नाचनपाली लेन्ध्रा छोटे में 1 करोड़ की लागत से बनने वाले बालक छात्रावास भवन निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े क्षेत्रीय विधायक एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, जनपद पंचायत सारंगढ़ उपाध्यक्ष गणपत जांगड़े शामिल हुए।
विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े ने कहा कि लम्बे से समय से विद्यार्थियों को किराए के भवन में रह कर शिक्षा अध्ययन करनी पड़ रही थी। अब सर्व सुविधा युक्त भवन बनने से बच्चे सुचारू रूप से पढ़ाई करेंगें। जिसके लिए सभी को बधाई दिए। इस अवसर पर स्थानीय जन प्रतिनिधि विभागीय अधिकारी व स्कूली बच्चे भी उपस्थित रहे।