संवददाता, गणेश दास
सरायपाली अंचल के ग्राम कनपला,एवंम पालीडीह में पूर्वजों से चली आ रही है आंवला पुजा अनन्त चतुर्दशी मनाया गया
जिला मुख्यालय महासमुन्द जिले से सरायपाली के ग्राम कनपला एवम ,पालीडीह में पूर्वजों चला आ रहा है आंवला पुजा पाठ में भगवान विष्णु जी के पुजा पाठ होती है कार्तिक मास शुरू से लोग सुर्य देव निकलने के पहले चार बजे रात्रि में स्नान कर शिव जी को जल अर्पित पूरी कार्तिक मास तक करते हैं जब चौदस दिन होता है गांव के सभी लोग मिलकर जुलकर एक साथ खाना खाते हैं सादा भोजन होता है जिसमें खीर और कोचाई सब्जी बनाई जाती है और दाल चावल बनाई जाती है जिसमें गांव में सभी ग्रामीण जन एक साथ खाना खाते हैं वर्ष में एक बार ये कार्यक्रम होते हैं और शाम को आंवले पेड़ की पूजा पाठ चुड़ी सिंन्दुर महिलाओं के सिंगार चढ़ाई जाती है फिर कीर्तन भागवत के साथ वहां से घर आते हैं जहां जहां कार्तिक पुराण कथा होती है वहां रुकते जाते हैं उसी रात्रि में जागरण होता है कहीं कीर्तन, भागवत,पर्दा टाकिजों देख कर जागरण कर सुबह चार बजे दीपक जलाकर दीप जल में प्रवाहित करते हैं और कार्यक्रम के समापन होता है।