जल्द ही सभी रेलवे जक्सन में लिए जाएंगे दिव्यांग रियायती पहचान पत्र के लिए आवेदन जिला महासचिव मानव अधिकार जन जागरण फाउंडेशन- निक्की रतेरिया

*जल्द ही सभी रेलवे जंक्शन में लिए जायेंगे दिव्यांग रियायती पहचान पत्र के लिए आवेदन --  जिला महासचिव मानव अधिकार  जन जागरण फाउंडेशन-निक्की रतेरिया*

भारतीय रेलवे द्वारा दिव्यांगजनो को रेलवे यात्रा में रियायत दी जाती है, जो की  विभिन्न श्रेणी में 50 से 75 प्रतिशत तक होती है।इसके लिए लाभार्थी के नाम से  रेलवे द्वारा रियायती पहचानपत्र जारी किया जाता है।इसके अलावा प्रत्येक ट्रेन में दिव्यांगो के लिए प्रत्येक कोच में आरक्षण कोटे में सीट भी आरक्षित रखी जाती है।इसके अलावा सभी ट्रेन में अलग से दिव्यांगो के लिए उनकी विशेष जरूरतों को देखते हुए  सुविधायुक्त कोच भी होते है।
  अब तक दिव्यांग रियायती पहचान पत्र के लिए आवेदन drm  bsp में ही स्वीकार किए जाते है जो की दिव्यांगो के लिए अत्यंत असुविधा एवम कष्टदाई होने के अलावा बेवजह समय खराब करने वाला है।एक दिव्यांग के लिए सिर्फ आवेदन जमा करने बिलासपुर जाना अनुचित दृश्य होता है।

इस विषय से drm बिलासपुर को 2 माह पूर्व अवगत कराया गया तो उन्होंने आश्वासन दिया वो इस विषय को समझ कर बताएंगे।कल फोन पर drm बिलासपुर के द्वारा छत्तीसगढ़ मानव अधिकार जन जागरण फाउंडेशन जिला रायगढ़ महासचिव को सूचना दी गई कि इसके बारे में कार्यसमिति को अवगत करा दिया गया है।
जल्द ही प्रत्येक रेलवे स्टेशन में दिव्यांगजन रियायती पहचान पत्र के आवेदन स्वीकार किए जायेंगे। जिससे किसी भी दिव्यांग को बेवजह सफर न करना पड़े।
      यह जानकारी दिव्यांगो के उत्थान के लिए कार्य करने वाले कार्यकर्ता निक्की रतेरिया ने दी। जो कि दिव्यांगो की समस्याओं के  समाधान के लिए सदेव तत्पर रहते है। पूर्व में भी मारवाड़ी युवा मंच के उपाध्यक्ष कार्यकाल के दौरान अग्रोहा भवन में वृहद अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया था।जिसमे सैकड़ों दिव्यांग लाभान्वित हुए थे। वर्तमान में निक्की रतेरिया छत्तीसगढ़ मानवाधिकार जन जागरण फाउण्डेशन के रायगढ.जिला महासचिव है।