पुरुषोत्तमपुर स्कूल के बच्चों ने निकाली कोरोना जन जागरूकता रैली

*पुरूषोत्तमपुर स्कूल के बच्चों ने निकाली कोरोना जन जागरूकता रैली*

बसना - शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला पुरुषोत्तमपुर के बच्चों एवं शिक्षकों के द्वारा कोरोना टीकाकरण जन जागरूकता रैली निकाला गया। इस रैली में कक्षा पहली से लेकर कक्षा आठवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। जन जागरूकता रैली में श्री गंगाधर प्रसाद द्विवेदी प्रधान पाठक श्री डिजेन्द्र कुर्रे संकुल समन्वयक श्री संतलाल चौहान शिक्षक श्री दयामणी सिदार सहायक शिक्षक मुख्य रूप से उपस्थित थे।
        कोरोना जागरूकता अभियान के तहत दो गज दूरी मास्क जरूरी,वैक्सीन को लगवाना है ,कोरोना को दूर भगाना है।आदि नारा के माध्यम से गाँव के गली - गली भ्रमण कर लोगों को कोरोना टीका लगवाने के संदेश दिया गया।इस कोरोना जन जागरूकता रैली कार्यक्रम के लिए श्री जे .आर. डहरिया सर विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसना,श्री विनोद शुक्ला सर,श्री बद्रीविशाल जोल्हे सर श्री लोकेश्वर कँवर सर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, श्री ललिल देवता विकासखंड स्रोत समन्वयक बसना के अलावा श्री विवेकानंद दास, श्री गिरिश पाढ़ी, श्री उत्तर कुमार चौधरी (प्राचार्य जमदरहा),श्री पूर्णानंद मिश्रा (संकुल समन्वयक)श्री रोहित शर्मा,श्री नीलाम्बर नायक,श्री विजय घृतलहरे एवं अन्य शिक्षकों ने बधाई दिए।