राज्यपाल को गुरू नानक जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित
छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 18 नवंबर 2021, राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में सिक्ख समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात की और राज्यपाल को गुरू नानक जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर निरंजन सिंह खनुजा, सुरेन्द्र सिंह छाबड़ा, इन्द्रजीत सिंह छाबड़ा, तेजीन्दर सिंह होरा एवं मनजीत सिंह सलुजा उपस्थित थे।