किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 दिसम्बर से
सभी उपार्जन केंद्रों में पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश
कोचिंयो, दलालों और गडबड़ी वाले खरीदी केंद्रों पर रहेगी पैनी नजर किसानों के बारदानों में भी होगी धान की खरीदी।
छत्तीसगढ़ महिमा मुंगेली। 15 नवम्बर 2021, राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021 - 2022 हेतु जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य की 1 दिसम्बर से प्रारंभ हो रहा है। इस संबंध में कलेक्टर अजीत वसंत ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में खाद्य, सहकारिता, कृषि, मार्कफेड और नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में उन्होने जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी हेतु पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होने कहा कि जिले में 0
1 दिसम्बर को सभी उपार्जन केंद्रो में धान की खरीदी प्रारंभ होगी। इस हेतु उन्होने धान की अफरा-तफरी करने वाले कोचिंयों को चिन्हाकित करने और उन पर सतत निगाह रखने के निर्देश दिये। इसी तरह उन्होने कहा कि जिले के सभी सीमाओं पर बैरियर स्थापित करने के भी निर्देश दिये। इस अवसर पर उन्होने बारदाने की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होने कहा कि पीडीएस की बारदानों के अलावा किसानों के बारदानों में भी धान की खरीदी की जाएगी। इसके एवज में किसानों को निर्धारित राशि दी जाएगी। बैठक में उन्होने कहा कि धान खरीदी हेतु टोकन जारी करने के कार्य में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। उन्होने नियम के अनुरूप टोकन जारी करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होने आद्रतामापी यंत्र, त्रिपाल एवं तौलबाट की व्यवस्था,धान खरीदी के बाद धान की स्टेकिंग ड्रेनेज की व्यवस्था आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी रोहित व्यास, संयुक्त कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल सहित सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भी मौजूद थे।