विजयादशमी का पर्व कुकुरदी में धूमधाम से मनाया गया

विजयादशमी का पर्व कुकुरदी में धूमधाम से मनाया गया
          अनिल जांगड़े, संवाददाता
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बलौदाबाजार।16 अक्टूबर 2021, जिला मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम कुकुरदी में ग्रामीणों द्वारा विजयादशमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया। गत वर्ष कोरोना काल के कारण रावण दहन व राम लीला का मंचन नहीं हो सका था। इस वर्ष सावधानी बरतते हुए सादगी पूर्ण दशहरा पर्व मनाने का फैसला लेकर नवयुवकों द्वारा लीला मंडली के कलाकारों को मंचन के लिए तैयार किया गया। उक्त कार्यक्रम में ग्रामीण जन बड़े उत्साह से भाग लिए, लीला मंडली के कलाकारों द्वारा राम - रावण युद्ध का संगीतमय मंचन कर दर्शकों को देर तक बांधे रखा।
 कार्यक्रम के अंतिम चरण में राम के भूमिका निभा रहे पात्र द्वारा रावण के पुतले का दहन किया। तत्पश्चात ग्रामीणों ने पंरपरागत सेनापत्ति एक, दूसरे को भेंट कर विजयादशमी पर्व को असत्य पर सत्य का जीत बताते हुए बधाई देते रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिन ग्रामीणों का योगदान रहा उनमें  अखिलेश मिश्रा, गणेश राम वर्मा, पीला राम यादव, दाऊ लाल निषाद, डॉ. महेंद्र वर्मा, पूनाराम यादव, ठाकुर राम वर्मा, चंद्र यादव, रतन देवांगन, रमेश नेताम एवं संतोष नेताम आदि हैं।