| | |
|---|
| थाना भटगांव में खगेन्द्र साहू पर एक्सीडेंट से पीड़ित शिवप्रसाद टंडन ने कराई रिपोर्ट दर्ज | |
| |
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बलौदाबाजार। 16 अक्टूबर 2021, जिले बलौदाबाजार अंतर्गत भटगांव थाने से लगे ग्राम घाना निवासी शिव प्रसाद टंडन उम्र 35 वर्ष 18 सितंबर 2021 को गांव में गणेश उत्सव के समय सतनामी मुहल्ला के मंडली में रामायण कार्यक्रम चल रहे थे उसी बीच उनके साथ जानूराम भारद्वाज,लेखराम टण्डन तथा यादराम कुर्रे लघुशंका करने के लिए बाहर बाडी के पास गए हुए थे और लघुशंका कर रहे थे उसी समय खगेन्द्र साहू पिता खिलेश्वर साहू ग्राम घाना निवासी अपने मोटर सायकल फैशन प्रो0 क्रमांक CG13UJ7108 को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाकर शिव प्रसाद टंडन को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। जिससे उनके दोनो पैर टूट गए और मस्तक में भी गंभीर चोट लगी 108 एम्बुलेंस में ईलाज कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ लेकर गये। डाक्टर द्वारा रिफर करने पर शिव टंडन अपना ईलाज स्वास्तिक अस्पताल बिलासपुर में ईलाज करा रहे थे जिनके पश्चात दिनांक 11 अक्टूबर 2021 को घटना की रिपोर्ट दर्ज संबंधित थाने भटगांव में कराई गई हैं। जिसमें भा दं सं 1860 279,337 धारा तहत खिलेंद्र साहू पर अपराध मामला दर्ज किया गया हैं।
शिव प्रसाद टंडन पेसे से खेती किसानी कर जीवकोपार्जन करने वाले व्यक्ति हैं वे अपने परिवार का एकमात्र सहारा था उनके दोनों पैर टूट जाने और ईलाज कराने में अधिक खर्च होने से आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और शिव प्रसाद टंडन का चलना दूभर हो गए हैं उनके ईलाज जारी है। दुर्घटना घटने के बाद खीलेंद्र साहू द्वारा ईलाज कराने के सभी खर्च स्वयं उठाने को लेकर तुरंत एफ आई आर थाने में नहीं कराने ग्राम के प्रमुख लोगों के समक्ष सहमति ली थी,पर अब पीड़ित शिव प्रसाद टंडन को कोई भी सहयोग करने से मुकरने पर उनके नाम से रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं।