चंद्रदेव प्रसाद राय ने जन सम्पर्क में ग्राम मोहतरा (न) ग्रामीणों की समस्याओं को सुना

चंद्रदेव प्रसाद राय ने जन सम्पर्क में ग्राम मोहतरा (न)  ग्रामीणों की समस्याओं को सुना
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बिलाईगढ़।18 अक्टूबर 2021, पंचम छत्तीसगढ़ विधान सभा के एकमात्र शिक्षाकर्मी नेता प्रथम स्थानीय विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय ने अपने क्षेत्र की विभिन्न स्थानों पर जन सम्पर्क कर उनकी समस्याओं को ध्यान से सुन उनके शीघ्र निदान करने की बात कही। श्री राय ग्रामीण जनों को संबोधित करते हुए कहा कि, गांव की हर समस्या का समाधान होगा, काम और इमानदारी का गुणगान होगा।
वे अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहतरा (न) में ग्रामीणाें के साथ जन संपर्क कर उनकी समस्याओं को सुना एवं माताओं बहनों बुजुर्गों से आशीर्वाद ली। वे शिक्षा क्षेत्र से और ग्रामीण अंचलों की जमीनी स्तर से जुड़े हुए लोकप्रिय शिक्षाकर्मी नेता प्रथम स्थानीय बिलाईगढ़ विधायक के रूप में सबके बीच दुख सुख में सहभागिता निभाते हुए चर्चा में रहते हैं।