एक दिवसीय गुरुदर्शन संत समागम भण्डारपुरी धाम मेला में दर्शन करने पहुचे मंत्री डॉ.डहरिया

 एक दिवसीय गुरुदर्शन संत समागम भण्डारपुरी धाम मेला में दर्शन करने पहुचे मंत्री डॉ.डहरिया

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 16 अक्टूबर 2021, प्रतिवर्ष कुंवार शुक्लपक्ष-एकादशी में गुरु बालदास के सानिध्य में तथा अखिल भारतीय सतनाम सेना, सतनाम आध्यात्मिक शक्ति एवं सतनामी समाज के द्वारा होने वाले विशाल एक दिवसीय गुरु दर्शन संत समागम मेला भण्डारपुरी धाम में छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने सम्मिलित होकर गुरूद्वारा में मत्था टेक गुरु दर्शन कर धर्मगुरु बालदास साहेब सहित गुरु परिवार का आशीर्वाद प्राप्त किया। ज्ञात हो कि भण्डारपुरी धाम सतनामी समाज के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है तथा समाज का इस धाम पर आस्था को लेकर गहरा संबंध है। गुरुदर्शन एवं संत समागम मेला के अवसर पर सतनामी समाज के श्रद्धालुगण हजारो लाखों से अधिक की संख्या में यहाँ उपस्थित रहते हैं, जिन्हें घोड़ा बग्गी एवं हाथी में सवार राजसी वेशभूषा में धर्मगुरुओं का गुरुदर्शन का लाभ प्राप्त होता है तथा अखाड़ा दल, पंथी पार्टी, सतनाम सेना गुरु सिपाही, राजमहंतो, महंत एवं समाज प्रमुखों के द्वारा जगह जगह धर्मगुरुओं का भव्य स्वागत किया जाता है तथा संध्याकाल के समय धर्मगुरुओं का धर्ममंच से आशीर्वाद के साथ साथ समाज को आदेश, निर्देश एवं मार्गदर्शन दिया जाता है। जिससे कि समाज संत बाबा गुरु घासीदास के बताये हुये सत्य के मार्ग में चल कर अपने परिवार, समाज और देश की सेवा कर सके। उक्त गुरुदर्शन संत समागम मेला में मंत्री डॉ. डहरिया के साथ कोमल सिंह साहू, जनपद अध्यक्ष खिलेश्वर देवांगन, जनपद सदस्य देवराज जांगड़े, तेजसिंग डहरिया, पवन गिरी, ललित गायकवाड़, गोलू देवान, बलराम सोनवानी, लुकेश टंडन, विल्सन कोसले, कैलाश बघेल सहित बड़ी संख्या में संत श्रद्धालु दर्शनार्थी पर्यटक गण उपस्थित रहे थे।