थाना सांकरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही


       थाना सांकरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही
 प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा महासमुंद। 10 अक्टूबर 2021,  पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भूरकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विनोद मिंज के निर्देशन व थाना प्रभारी सांकरा सूर्यकांत भारद्वाज के आदेश पर 8 अक्टूबर 2021 को साँकरा पुलिस द्वारा भगत देवरी ओवर ब्रिज  के पास किट वाहन चेकिंग किया जा रहा था, कि चेकिंग  दौरान सल्डीह तरफ से एक सफेद रंग का पिकअप क्र,CG06 GS 3832 आया जिसे रोककर पूछ ताछ करने पर अपना नाम सरफराज खान पिता राजू खान उम्र 23 साल सिज्जू खान पिता टिल्लू खान उम्र 24 साल निवासी बसना के रहने वाले बताएं पिकअप को चेक करने पर 40 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा पाया गया। आरोपियों द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर उनके कब्जे से 40 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 4,00,000 एक पिकअप कीमती 3,00,000 रुपये का कुल जुमला 7,00,000 जप्त कर थाना साँकरा में अपराध क्रमांक 195/2021 धारा 20(B) NDPS ACT कायम कर दोनो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही  निरीक्षक सूर्यकांत भारद्वाज के अगुवाई में सहायक उप निरीक्षक- रविंद्र कुमार साहू ,आर-रमाकांत साहू,जितेंद्र बाघ, वीरेंद्र साहू,मदन निषाद, द्वारा किया गया।