गुरु गद्दी पूजा में शामिल हुए सतनामी समाज के पदाधिकारी गण, रामाडबरी में चल रही सात दिवसीय गुरु गद्दी पूजा

गुरु गद्दी पुजा में शामिल हुए समाज के पदाधिकारी गण

रामाडबरी में चल रही सात दिवसीय गुरु गद्दी पुजा

महासमुंद- रामाडबरी (बावनकेरा) में आयोजित सात दिवसीय गुरु घासीदास बाबा जी के गुरु गद्दी पुजा में चौथे दिवस समाज के राजमहंत पी एल कोसरिया एवं प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के पदाधिकारी शामिल हुए। मुख्य अतिथि राजमहंत पी एल कोसरिया के द्वारा उपस्थित जन समूह को गुरु गद्दी की आरती मंगल कराया गया। तथा सतनाम संस्कृति की प्रचार-प्रसार के आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई दिया। कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रेखराज बघेल ने सतनामी समाज के इतिहास को गौरवशाली बताते हुए युवाओं को अनैतिक क्रियाकलापों से दुर रहकर सफुरा वर गुरु घासीदास बाबा जी के विचारों को आत्मसात करने के साथ नशापान से दुर रहने व शिक्षा, रोजगार को बढ़ावा देने की अपील किया।साथ ही सर्व समाज के बीच समभाव व्यवहार अपनाने व माताओं को बच्चों में अच्छा संस्कार जागृत करने का निवेदन किया।विशिष्ट अतिथि के आसंदी से तरुवर कोसरिया ब्लाक अध्यक्ष पिथौरा,तरण व्यवहार ब्लाक अध्यक्ष बागबाहरा,व मिडिया प्रभारी सोमनाथ टोंडेकर ने युवाओं को समाज की ताकत बनने की अपील करते हुए।गरीब मेघावी छात्रों को उच्च शिक्षा हेतु समाज के निरंतर सहयोग से डॉक्टर, इंजिनियर की पढ़ाई कराये जाने की जानकारी दिया।समाज के युवा रत्न डाॅ विजय व्यवहार ने सुमधुर पंथी गीत के माध्यम से संदेश दिया।इस मौके पर समाज के पूर्व चपरासी समारु प्रसाद अवडे 95 वर्षीय को उनके पूर्व के सामाजिक कार्यों की वजह से अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया।मंच संचालन तेजराम चौलिक व आभार प्रदर्शन बम्बुरडीह ग्राम पंचायत के सरपंच व आयोजन प्रमुख श्री शत्रुघ्न चेलक ने किया।मनोज कोसरिया,छगन बनर्जी व आषुतोष चतुर्वेदी युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी शामिल रहे।सात दिवसीय गुरु गद्दी पुजा का समापन 14 तारिख को सम्पन्न होगा। प्रतिदिन महासमुंद एवं अन्य जिलों के सतनाम भजन मंडली आकर बाबा जी के सन्देश को प्रसारित कर रहे हैं। जिसमें आयोजन समिति के गंगाराम गिलहरे, संजय भारती, नीलकंठ बारले, संतोष नारंग,सामदास सोनवानी,मोहित,विजय,लखन,समारु,नाथु,बुधारु व महिला समिति के साथ ग्रामवासियों का विशेष सहयोग मिल रहा है।