चंद्रदेव प्रसाद राय दशहरा पर्व उत्सव कार्यक्रम देवरहा में शामिल हुए


चंद्रदेव प्रसाद राय दशहरा पर्व उत्सव कार्यक्रम देवरहा में शामिल हुए
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बिलाईगढ़। 19 अक्टूबर 2021, चंद्रदेव प्रसाद राय विधायक बिलाईगढ़ एवं संसदीय सचिव अपने क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवराहा में प्रति वर्ष के भांति आयोजित विजय दशमी दशहरा पर्व महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री राय ने देवरहा निवासियों और उपस्थित ग्रामीण जनों क्षेत्रवासियो के खुशहाली एवं मनोकामना पुर्ण  हेतू माँ दुर्गा का पुजा अर्चना कर आर्शीवाद ली। समस्त ग्राम वासियों को विजय दशमी दशहरा पर्व उत्सव आयोजन करने पर उन्हे हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 
ग्राम पंचायत देवरहा सरपंच और पंच गण और ग्राम वासियों ने निर्माण विकास कार्यों मूलभूत सुविधाओं और अपनी विभिन्न गतिविधियों समस्याओं को लेकर विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय को अवगत कराया। जिन्हें गंभीरता से लेते हुए उन्होंने शासन प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं से लाभ दिलाने पूर्ण करने का आश्वासन दिए।
दशहरा पर्व उत्सव कार्यक्रम में आस पास क्षेत्र के जन प्रतिनिधि और ग्रामीण जन अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे। उक्त जानकारी सलाहकार संपादक सुंदर लाल ने दी, प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव का विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ का कार्यालय ग्राम पंचायत परसाडीह से संचालित होते रहे हैं। जहां से ग्राम पंचायत देवरहा की दूरी 3 किलो मीटर है वहां प्रति वर्ष भांति आयोजित विजय दशमी दशहरा पर्व उत्सव कार्यक्रम संपन्न हुए जिसमें रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत लोक कला मंच द्वारा किए भी जाते रहे हैं।
आस पास गांव की दशहरा पर्व उत्सव कार्यक्रम आयोजन मात्र देवरहा में ही आयोजित किए जाते रहे हैं, जिनसे सभी आस पास गांवों के लोगों की भीड़ उमड़ने से भव्य रूप में माना जाता हैं। हसदों महानदी तट पर बसा है ग्राम पंचायत देवरहा जहां के विजय दशमी दशहरा पर्व उत्सव कार्यक्रम की मनोरम दृश्य देखते ही बनता हैं।