किसान संयुक्त मोर्चा छत्तीसगढ़ के महासचिव डी.एन. साहू ने सामाजिक कार्यकर्ता, साहित्यकार एवं संवाददाता अनिल जांगड़े के निवास कुकुरदी में सौजन्य भेंट की
अनिल जांगड़े संवाददाता प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बलौदाबाजार। 9 अक्टूबर 2021, किसान नेता संयुक्त मोर्चा के महासचिव डी.एन.साहू बलौदाबाजार, भाटापारा जिला के प्रवास के दौरान कुकुरदी निवासी अनिल जांगड़े गौंतरिहा संवाददाता,साहित्यकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता से भेंट कर किसान संयुक्त मोर्चा के माध्यम से किसानों के हित में चलाए जा रहे अभियान के संदर्भ में चर्चा किया। श्री साहू ने बताया कि काले कानून के रूप में तीन कृषि बिल को वापस लेने एक साल से किसान आंदोलन कर रहे हैं, इस आंदोलन में अब छत्तीसगढ़ के किसान भी जुड़ चुके हैं। हालांकि राज्यों में किसान मुद्दा अलग- अलग है। छत्तीसगढ़ के किसान चाहते हैं कि 2500/ रुपए में सरकार धान खरीद रही है लेकिन पूरे धान की खरीदी नहीं करते, इसलिए संयुक्त मोर्चा का मांग है सरकार द्वारा खरीब सीजन में भी 2500/ प्रति क्विंटल धान की खरीदी हो। साथ ही सिंचाई संसाधनों में वृद्धि की जाय। कृषि भूमि किसी भी परिस्थिति में अन्य उद्देश्य के लिए अधिग्रहण नहीं किया जाना चाहिए। असीमित भंडारन की कानून रद्द हो। श्री साहू ने आगे कहा इसी मुद्दे को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में समर्थन के लिए प्रवास पर हैं। मुलाकात में किसान संयुक्त मोर्चा के बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष यू.के.साहू भी उपस्थित थे।