साकेत जांगड़े बने मुंगेली, बालोद, कांकेर जिले के प्रभारी

साकेत जांगड़े बने मुंगेली, बालोद, कांकेर जिले के प्रभारी
  प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 4 अक्टूबर 2021, भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दीपक दुबे एवं यूथ इंटक प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर चंद्रेश सिंह, प्रदेश महामंत्री शैलेन्द्र लोहारिया के अनुशंसा से जिले जांजगीर चाम्पा निवासी सक्रिय युवा कांग्रेस नेता साकेत जांगड़े को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस यूथ इंटक जिला मुंगेली , बालोद,कांकेर जिले का प्रभारी  बनाया गया।
 लगातार समाज जनहित कांग्रेस पार्टी के विभिन्न कार्यों में सक्रियता अनुसार श्री जांगड़े अच्छे कार्य करते आ रहे है। साकेत जांगड़े को बधाई देते हुए  पुनीतराम टंडन  प्रदेश उपाध्यक्ष, पिंटू सोनवानी प्रदेश उपाध्यक्ष, असद खान प्रदेश उपाध्यक्ष, खिलेश जांगड़े प्रदेश सचिव , जीनत खान प्रदेश सचिव, नीलेश्वर खोजराम पटेल ने बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।