सहारा इलेवन क्रिकेट क्लब हरदी आमगांव के तत्वाधान मे टूर्नामेंट का आयोजन
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा मस्तूरी। 18 अक्टूबर 2021, जिले बिलासपुर के मस्तुरी विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरदी गोबरी में गौरवशाली 17 वा वर्ष क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि किरण यादव जिला पंचायत सदस्य, विशिष्ट अतिथि दीपक बंजारे सरपंच ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल हर वर्ग के लिए अति महत्वपूर्ण है।
चाहे वह बच्चे, युवा या बुजुर्ग हो खिलाड़ियों को जीत की शुभकामना दी तथा उनकी खिलाड़ी भावना को सराहा, टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें चार प्रमुख टीम सेमीफाइनल में पहुंचे, सेमीफाइनल मुकाबले में हरदी और बेलपान खपरी व सरवानी तथा बेमेतरा के बीच मैच खेला गया। जिसमें हरदीर व सरवानी टीम फाइनल में पहुंची। फाइनल के रोमांचक मुकाबले में प्रथम विजेता रहे सरवानी टीम को ₹15001 व ट्राफी समिति द्वारा दिया गया । द्वितीय पुरस्कार हरदी टीम को ₹7001स्व. मुगुराम मरावी नगर सैनिक की स्मृति में दिया गया। टूर्नामेंट में राजकुमारी,शिवप्रसाद,शंकर पटेल, दुखित राम, दीनदयाल, राकेश यादव ,जगदीश, विक्रम जगत, किशोर, मुकेश, सुनील, सुमेर व खिलाड़ीगण उपस्थित रहे।