राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) छत्तीसगढ़ की प्रदेश स्तरीय त्रैमासिक बैठक 23 अक्टूबर 2021 को प्रदेश कार्यालय में आहूत की गई
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 19 अक्टूबर 2021, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) छत्तीसगढ़ की प्रदेश स्तरीय बैठक की कार्ययोजना प्रदेशाध्यक्ष सूर्य प्रकाश उपाध्याय के निर्देशानुसार कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश अनंत द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों एवं समस्त (मुख्य महिला प्रकोष्ट तथा युवा प्रकोष्ट) जिलाध्यक्षों को पत्र के माध्यम से त्रैमासिक बैठक प्रदेश कार्यालय - लालबाग होटल के पास रायपुर में 23 अक्टूबर 2021 को प्रातः 11 बजे आहूत की गई है। जिसका मुख्य एजेंडा प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिक हितैषी योजना का श्रमिकों तक अक्षरशः लाभ प्रदाय कराना है। कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष ने बताया की कई जिलों से श्रमिकों द्वारा लगातार शिकायत दर्ज कराई जा रही है कि शासन द्वारा श्रमिकों हेतु प्रदाय योजनांतर्गत लाभ अंतिम स्तर तक नही पहुंच पा रहा है, जिसके कारण श्रमिक वर्ग उपेक्षित महसूस कर रहे है। विभिन्न प्रकार की लाभकारी योजना शासन द्वारा समय समय पर लागू किया जाता रहा है, किन्तु योजनाओं की जानकारी के अभाव में श्रमिक उचित लाभ एवं परितोषिक हेतु वंचित हो रहे हैं।
कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष श्री अनंत ने कहा कि हमारे संगठन के समस्त पदाधिकारी चाहे वे प्रदेश के हो, जिले के अथवा गांव मोहल्लों के सभी पदाधिकारियों को बैठक मे प्रदेशाध्यक्ष द्वारा अवश्यक दिशा निर्देश जारी किया जायेगा ताकि प्रदेश में कोई भी मजदूर (संगठित अथवा असंगठित) शासन का लाभ सौ फीसदी उठा सकें। साथ ही कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष ने समस्त प्रदेश पदाधिकारियों को विज्ञप्ति के माध्यम से आशवस्त किया है कि बैठक के बाद राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) छत्तीसगढ़ के लीगल टीम द्वारा इंटक (पंजीयन क्रमांक 2163) का नाम लोगो अथवा लेटर पेड का उपयोग करने वालों के विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी, एवं सभी कारखानों को सूचना जारी की जाएगी कि अनैतिक दुरूपयोग करने वाले कोई भी व्यक्ति विशेष को बक्शा नहीं जायेगा। साथ ही कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष द्वारा अपील की गई है कि समस्त प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्ष समय का विशेष ध्यान रखें। एवं जिला व ब्लॉकवार कार्यकारिणी की सूची साथ लावें व प्रदेश कार्यालय में जमा कराएं।