ग्राम पंचायत केरा के राशन दुकान में 1 से 2 वार्ड को किडे युक्त चावल बाटने से ग्रामीणों में नाराजगी

ग्राम पंचायत केरा के राशन दुकान में 1 से 2 वार्ड को किडे युक्त चावल बाटने से ग्रामीणों में नाराजगी
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा जांजगीर चांपा। 12 अक्टूबर 2021, जिले जांजगीर चांपा के विकास खंड नवागढ़ तहसील शिवरीनारायण अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत केरा के वार्ड नंबर 1 और 2 में शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकान द्वारा कीड़े मकोड़े युक्त रद्दी चावल वितरण किया जा रहा था। जिनको ग्रामीण जनों द्वारा सेल्समैन को साफ सफाई खाने योग्य चांवल देने की बात कही पर खाद्य विभाग शासन से जो राशन दुकान में वितरण करने के लिए आए हैं उसे लो नहीं तो चले जाओ कहते हुए आम जनता से दुर्व्यवहार की गई।
 जिनको लेकर कीड़े मकोड़े युक्त खाद्यान्न वितरण करने को लेकर वार्ड 1से 2 के ग्रामीण जनों में काफी नाराजगी जताई गई। विकास खंड नवागढ़ अंतर्गत आने ग्राम केरा यहां का बड़ा ग्राम पंचायत में आते हैं, जहां आए दिन खाद्यान्न वितरण के दौरान विभिन्न समस्याओं राशन दुकान के वितरकों की मनमानी करने की मामले नई बात नहीं है। जिसकी जीता जागता उदाहरण आज की कीड़े मकोड़े युक्त खाद्यान्न वितरण किया जाना अपना हाल बयां कर रहे हैं। जो चावल आम जनता के खाने योग्य नहीं हैं यदि पेट की भूख मिटाने मजबूरी में खाते हैं तो बीमार होने की संभावना भी है, उसे लेकर अनियमितता करने वाले दोषियों पर जन जीवन से जुड़े ज्वलंत मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए शक्त कार्रवाई करने की मांग ग्रामीण जनों ने की है।