सहकारिता सम्मेलन में सेलूद में शामिल हुए मुख्यमंत्री और मंत्री गण
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा पाटन। 21 सितंबर 2021, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग जिले के विधान सभा क्षेत्र पाटन के ग्राम सेलुद में आयोजित सहकारिता सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, सहकारिता मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर सहित अनेक जन प्रतिनिधि और सहकारिता से जुड़े पदाधिकारी गण उपस्थित थे। जिसमें पाटन क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे ग्रामीण जन अधिक संख्या में मौजूद रहे।