दामोदर सिंह क्षत्रिय को बिलासपुर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) जिलाध्यक्ष के जिम्मेदारी सौंपी श्री अनन्त ने

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बिलासपुर। 24 सितंबर 2021, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश अनन्त ने रतनपुर के वरिष्ट एवं सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष दामोदर सिंह क्षत्रिय जी को बिलासपुर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) जिलाध्यक्ष की महती जिम्मेदारी सौंपी है पत्र में अनन्त ने कहा है कि आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें। ताकि संगठित और असंगठित क्षेत्र के गरीब, और दबे-कुचले वर्ग को राहत मिल सके।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष क्षत्रिय ने अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश अनन्त सहित सभी प्रदेश पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है मैं उसका ईमानदारी से निर्वहन करूंगा उन्होंने आगे बताया कि जल्द ही इसकी समस्त कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा।
कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं ने हर्ष प्रकट करते हुए कहा है कि  दामोदर् सिंह क्षत्रिय जी सहज, सरल, जुझारू एवं कर्मठ कांग्रेस पार्टी के सच्चे कार्यकर्ता है। वे सदैव जनता की मदद के लिए दृढ़ संकल्पित है।
कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी महज ही काबिले तारीफ है, जिसने योग्य, शिक्षित एवं जिम्मेदार व्यक्ति को श्रमिकों के संरक्षण की जिम्मेदारी सौंपी है, निश्चित ही इनकी नियुक्ति से सबसे ज्यादा लाभ श्रमिक वर्ग को होगा चाहे वे संगठित वर्ग के हो या असंगठित वर्ग के, सबकी सुरक्षा एवं न्याय की रक्षा करने मे अग्रणी भूमिका का निर्वहन करेंगे। श्री क्षत्रिय की नियुक्ति से क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारियों मे हर्ष व्याप्त है एवं सुबह से ही बधाई देने के लिए उनके घर मे भीड़ दिखने लगी है। निश्चित हि यह निर्णय कांग्रेस पार्टी के लिए कोटा विधानसभा मे परिवर्तन का शुभारम्भ है।