सरायपाली :- गीता भवन सरायपाली में आज प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सम्मान समारोह का आयोजन किया।जिसमें मुख्य अतिथि एस.आर. बंजारे(जिला अध्यक्ष प्रगतिशील सतनामी समाज)कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सरला कोशरिया ( समाज सेवी),विशिष्ट अतिथि दिनेश बंजारे(प्रदेशअध्यक्ष प्रगतिशील सतनामी समाज यूथ),राजमहन्त प्यारे लाल कोशरिया,रेखराज बघेल,श्रीमती गीता रतन बंजारे(जिला पंचायत सदस्य),श्रीमती धनेश्वरी भास्कर(अध्यक्ष जनपद पंचायत सरायपाली)के अलावा हीरा लाल कोयल,तरुवर कोशरिया,साधराम अजय,संतोष टंडन एवं युवा कवि डिजेन्द्र कुर्रे के साथ कई सामाजिक कार्यकर्ताओं की मुख्य रूप से उपस्थिति रही।
नारी शक्ति के रूप में श्रीमती सरला कोशरिया ने कहा कि बढ़ चढ़ के हमारी बहने हिस्सा ले रही है बहुत खुश हूँ।उन्होंने सभी को आने को भी कहा और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने के लिए प्रेरित भी किया।रेखराज एवं दिनेश बंजारे जी ने युवा पीढ़ी को बढ़चढ़कर भाग लेने को कहा तथा नशामुक्ति आंदोलन कर युवाओं का जागृत कराना हमारा मुख्य लक्ष्य है।हमारी आने वाली पीढ़ी को शिक्षा और संस्कार में और मजबूत करने के लिए बल दिया।एस.आर.बंजारे ने सामाजिक एकता को एकसूत्र में बंधे रहने की प्रेरणा दी।आज जो कुछ हमको प्राप्त है।समाज के संघर्ष के कारण प्राप्त है ।बाबा गुरुघासी जी के बताए रास्ते में चलने की प्रेरणा भी दिए।
अंत में क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।साथ ही साथ साहित्य के क्षेत्र में युवा कवि डिजेन्द्र कुर्रे तथा सोनी कोयल को उत्कृष्ट गायक के लिए सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम को रतन बंजारे ने सफल संचालन किया।